पहले वाली डरी सहमी कल्कि अब बदल चुकी है : कल्कि कोचलिन

देव डी से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली कल्कि कहती हैं कि मैंने इन दो सालों में एक अभिनेत्री के तौर पर काफी मेहनत की है और मुझमें चेंजस भी आ चुके हैं।
देव डी के समय मैं काफी डरी सहमी काल्कि ने बताया कि अब मैंने फिल्मों में अपने चरित्र से जुड़ना सीख लिया है। अगर मुझे कुछ समझ नहीं आता तो मैं अपने निर्देशक से अपनी बातें शेयर करती हूं। इतना ही नहीं अगर मुझे लगता है कि मैं अपने रोल में कुछ नया भी कर सकती हूं तो इस बारे में मैं डायरेक्टर से ही साफ बात कर लेती हूं।
कल्कि ने देव डी, में पहली बार काम करने के बाद शैतान, दैट्स गर्ल इन येलो बूट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इनके काम को लोगों ने पसंद भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











