चांग की फिल्मी पारी की शुरुआत शाहिद के साथ
'इंडियन आयडल 3' के अंतिम दौर में पहुंचे झारखण्ड के धनबाद के मीयुंग चांग अब एक फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनय कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म अभिनेता परमीत सेठी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। अनुष्का शर्मा ने भी इसमें अभिनय किया है। अभी चांग को अभिनय की शुरुआत के विषय में मीडिया से बात करने के लिए मना किया गया है।
फिल्म के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती से फिल्म में चांग के अभिनय के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परमीत की फिल्म में चांग को लिए जाने में उनका कोई योगदान नहीं है। वह केवल फिल्म के संगीतकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











