..................... ग्वालियर में चंदू चैंपियन का धमाका, ट्रेलर लॉन्च के लिए जमीन पर उतरे सितारे Chandu Champion's blast in Gwalior, stars descend on ground for trailer launch - Hindi Filmibeat

ग्वालियर में चंदू चैंपियन का धमाका, ट्रेलर लॉन्च के लिए जमीन पर उतरे सितारे

By Filmibeat Desk
chandu champion

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा ज्वाइंटली प्रोड्यूस, कार्तिक आर्यन स्टारर "चंदू चैंपियन" का ट्रेलर साल के बेस्ट ट्रेलरों में से एक बन गया है। बता दें कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है।

कार्तिक आर्यन को बिलकुल ही नए अवतार में दिखाने वाले इस अनोखे ट्रेलर ने पूरे देश में धूम मचा दी है। ट्रेलर का स्केल, सोल, प्रेजेंटेशन, और थ्रिलिंग बैकग्राउंड स्कोर से लगता है कि यह फिल्म एक सबसे बड़ी सिनेमेटिक स्पेक्टेकल होने वाली है, जिसे हर कोई 14 जून को सिनेमाघरों में देखने वाला है।

ट्रेलर ने बिल्कुल सही कॉर्ड पे हिट किया है और इसका मास और क्लास अपील है, जो सुनिश्चित करता है कि हर सेक्शन के दर्शकों को ध्यान में रखा गया है। साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान और कार्तिक आर्यन की मेगा फोर्सेज ने ट्रेलर को कल ग्वालियर में लॉन्च किया और इसे जबरदस्त रिसॉन्स मिला है।

कार्तिक आर्यन ने साल का सबसे बड़ा ट्रेलर अपने होम टाउन ग्वालियर में लॉन्च करने का स्मार्ट तरीका अपनाया है, जो इसे टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है और यह वहां मौजूद सभी के लिए एक यादगार रात बन गई है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर इस मेगा इवेंट की झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हमारे #ChanduChampion ट्रेलर लॉन्च के लिए एक CHAMPION लॉन्च, हमें इतना प्यार देने के लिए ग्वालियर का शुक्रिया!#ChanduChampion 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर ने सभी को इंप्रेस कर दिया है और न सिर्फ फैंस और ऑडियंस, बल्कि सेलिब्रिटी भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। चंदू चैंपियन ट्रेलर को मिले रिस्पांस से यह साफ पता चलता है की टिकट बंदों पर धूम मचाने वाली है।

लीड रोल के लिए कार्तिक आर्यन का डेडीकेशन हर सीन में दिखाई देता है, और उन्होंने ऐसा प्रदर्शन देने के लिए अथक मेहनत की है, जो फिल्म में उनके करियर को डिफाइन कर सके।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ में प्रोड्यूस की गई 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और यह दर्शकों के लिए एक ना भूलने वाली कहानी होने जा रही है। तो, एक ऐसी दुनिया की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जहाँ बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उत्साह एक साथ मिलते हैं।

Read more about: chandu champion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X