..................... Chandu Champion: First look of Kartik Aaryan in short hair and India's blazer goes viral - Hindi Filmibeat

Chandu Champion: छोटे बाल और भारत का ब्लेज़र पहने कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक वायरल, लंदन में हो रही है शूटिंग

chandu-champion-first-look-of-kartik-aryan-in-short-hair-and-indias-blazer-goes-viral

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन स्टारर कबीर खान के निर्देशन में बन रहीं अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा "चंदू चैंपियन" ने अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, अब फिल्म से कार्तिक का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कभी हार न मानने वाली इस असाधारण रियल लाइफ स्टोरी से चंदू के रूप में कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है, जिसमें सुपरस्टार को पूरी तरह से किरदार में डूबा हुआ दिखाया गया है। छोटे बाल और भारत का ब्लेज़र पहने कार्तिक ने फिल्म के लिए पहले कभी न देखा गया लुक अपनाया है। इसने वास्तव में फिल्म की रिलीज के लिए उत्साह को एक पायदान ऊपर बढ़ा दिया है।

लंदन में शुरु हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले लंदन में साजिद और वर्धा नाडियाडवाला की मौजूदगी में शुरू हुई है। फिल्म के मुहूर्त शॉट के दौरान कबीर खान और कार्तिक आर्यन के साथ स्पेशल गेस्ट मिनिस्टर ऑफ कल्चर, मीडिया एंड स्पोर्ट्स आरटी माननीय स्टुअर्ट एंड्रयू भी सेट पर मौजूद थे।

बता दें, यह कार्तिक और कबीर की पहली और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ दूसरी साझेदारी होगी। यह वास्तव में एक बड़ी घोषणा है क्योंकि इंडस्ट्री के तीन दिग्गज एक खिलाड़ी की असल जिंदगी की दिलचस्प कहानी लाने के लिए एक साथ आए हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

कार्तिक आर्यन की बात करें तो.. उनके दूसरे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी के साथ-साथ भूल भुलैया 3 भी है। वहीं, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी कार्तिक के हाथों में है।

Read more about: kartik aaryan chandu champion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X