BTS Video- चंदू चैंपियन के बीटीएस वीडियो देख दंग हुए लोग, कार्तिक आर्यन ने खूब बहाया पसीना!

इस समय सबसे एंटरटेनिंग स्पोर्ट्स ड्रामस में से एक "चंदू चैंपियन" को हर तरफ से जबरदस्त रिव्यूज मिल रहें हैं।जहां एक तरफ ऑडियंस और फैंस ने मुरलीकांत पेटकर की रोमांचक दुनिया की खूब तारीफ की है,
वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन ने फिल्म के मेकिंग के समय का एक BTS वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो दिखाता है कि कैसे इस शानदार फिल्म को बनाने के लिए एक्टर ने अलग-अलग चीजें करते हुए डेडीकेशन दिखाई है।
ऐसे में हमारे चैंपियन कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक BTS वीडियो शेयर किया है, जो सच ने चैंपियन की डायरी है। उन्होंने इस वीडियो के जरिए बताया है कि पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है और वह ही कभी हार नहीं मानने वाले इरादे के साथ। कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
"#ChampionDiaries - मिट्टी से जुड़ा हुआ आपका चैंपियन #Wrestling. BTS वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए अपना बेस्ट दिया है, जिसमें उनके द्वारा किया गया बेहद मुश्किल कुश्ती सीक्वेंस भी शामिल है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों द्वारा जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications