Chandu Champion BOC Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट, बस इतनी हुई कमाई

Chandu Champion Box Office Collection Day 6: कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) धीरे-धीरे पटरी पर आती नजर आ रही है। फिल्म ने शुरुआत में कम कलेक्शन किया था, लेकिन अब फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फैन्स ही क्या फिल्म में कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) की एक्टिंग देख तो सितारे भी उनके मुरीद हो गए हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म के कलेक्शन का रिपोर्टकार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 3.25 करोड़ रुपये
छठे दिन इतना किया कलेक्शन
छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 32.74 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म ने शुरुआत में काफी कम रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 120 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छुएगी।
फिल्म दे रही है टक्कर
आदित्य सरपोतदार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'मुंज्या' भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तेजी से रफ्तार पकड़ी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और इन 13 दिनों में फिल्म ने 65.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मुंज्या ने मिस्टर एंड मिसेज को टक्कर दी थी वहीं अब यह चंदू चैंपियन को भी टक्कर देती नजर आ रही है। अब देखना ये होगा कि कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले हफ्ते में कितना कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications