Chandu Champion BOC Day 5: 5वें दिन भी फुस्स रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन', बस इतनी हुई कमाई

Chandu Champion Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) अपनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और पांचवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
- पहला दिन- 4.75 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 5 करोड़ रुपये
पांचवें दिन इतना रहा कलेक्शन
वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 3.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 29.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड भी ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है।
मुंज्या दे रही है टक्कर
आदित्य सरपोतदार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'मुंज्या' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बता दें कि फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म 62.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने आते ही मिस्टर एंड मिसेज माही को भी टक्कर दी है। साथ ही चंदू चैंपियन को भी टक्कर देती नजर आ रही है।
ऐसी है फिल्म की कहानी
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने देस्त के लिए गोलियां काते हैं और फिर दो साल कोमा में रहता है 2 साल के बाद वह शानदार कमबैक करते दिखेंगे। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म आपको कई बार इमोशनल होने पर मजबूर कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications