'Chandrayaan 3 की स्क्रिप्ट लेकर भागे अक्षय कुमार..' ट्विटर पर मजेदार मीम्स के साथ बन रहा है मजाक

Akshay Kumar Memes on Chandrayaan 3- 23 अगस्त भारत के इतिहास में एक सबसे बड़ा दिन माना जाएगा क्योंकि इस दिन चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी पोल में पहुंचकर कीर्तिमान बना दिया। इसी के साथ भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जो कि ऐसा कर पाया है।
इस दौरान कई सितारों ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और इस पल को गर्व का पल बताया। इस लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी शामिल हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर ढेरों मीम्स बन रहे हैं और लोग चंद्रयान 3 पर फिल्म को लेकर अक्षय कुमार का मजाक बना रहे हैँ। कई ट्वीट्स में तस्वीरों के सहारे लोग अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं।
कैसे बन रहा है मजाक?
एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें मनोज बाजपेयी भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा है, 'अक्षय कुमार चंद्रयान 3 पर फिल्म साइन करने जा रहे हैं।' एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अक्षय कुमार को के सिवान के गेटअप में दिखाया गया है।
यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान 3 में के सिवान के रोल के लिए तैयार अक्षय कुमार।' एक यूजर ने अक्षय कुमार की तस्वीर साझा की है जिसमें वो स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है, 'चंद्रयान 3 की स्क्रिप्ट रेडी है।'
एक वीडियो में अक्षय कुमार कुंगफू सीख रहे हैं तो लोगों ने कहा कि, 'अक्षय कुमार चंद्रयान 3 की तैयारी कर रहे हैं।' किसी मजाक बनाते हुए कहा कि अक्षय कुमार चंद्रयान 3 में चांद का किरदार निभाएंगे.. इस तस्वीर वो बाल्ड नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार इसके पहले मिशन मंगल पर एक फिल्म कर चुके हैं जिसमें उनको काफी पसंद किया गया था। इन मीम्स पर तो उनका किसी तरह का कोई रिएक्शन फिलहाल सामने नहीं आय़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











