जब Chandrayaan 3 की हुई सफल लैंडिंग तो खुशी से झूमे सितारे, सोशल मीडिया पर साझा की प्रतिक्रिया

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद देश में एक अलग ही खुशी और गर्व का माहौल है। हर कोई देश की एक और नई सफलता पर सोशल मीडिया के जारिए से खुशी जाहिर कर रहा है। चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की अचीवमेंट पर पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल समेत कई स्टार्स ने इसरो को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।
चंद्रयान 2 की सफलता पर सेलेब्स के रियक्शन-
चंद्रयान 3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और भारत ने एक ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम कर ली है। इस पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- 'करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं.. आपने हमें गौरान्वित किया है.... इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं... भारत चांद पर है....हम चांद पर हैं... #Chandrayaan3।'
A billion hearts saying THANK YOU @isro. You’ve made us so proud. Lucky to be watching India make history. India is on the moon, we are over the moon. #Chandrayaan3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 23, 2023
वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में चंद्रयान 3 की कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी फिल्म 'येस बॉस' का गाना 'चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं' गाकर इसरो को बधाई दी है और मून मिशन की सक्सेस पर अपनी खुशी जताई है। शाहरुख खान ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- 'चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं...आज भारत और इसरो छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को, पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 सफल रहा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग।'
A billion hearts saying THANK YOU @isro. You’ve made us so proud. Lucky to be watching India make history. India is on the moon, we are over the moon. #Chandrayaan3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 23, 2023
वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसरो का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के लिए बधाई...हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है। जय हिंद।' इसके अलावा विक्की कौशल ने भी देश के इस ग्रेट अचीवमेंट पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए इसरो को बधाई दी है। विक्की ने लिखा- 'इसरो की टीम को बधाई... थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए...'
Congratulations to @isro for the remarkable success of #Chandrayaan3's landing! A proud and historic moment for all Indians.
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) August 23, 2023
Jai Hind! 🇮🇳❤️ https://t.co/mt2FZRMqfq
सोशल मीडिया पर वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी लिखा- 'मिशन पूरा हुआ... चंद्रयान 3 के लिए बधाई हो इसरो... भारतीय होने पर गर्व है... वर्ल्ड, हम चांद पर हैं... जय हिंद।' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इसरो के चीफ का भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा- 'वाह... क्या मूमेंट है।' तो इस तरह से बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।
गौरतलब है कि, 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 श्रीहरिकोटा से 2 बजकर 35 मिनट पर रवाना हुआ था। अब 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद पर लैंड कर गया है। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक, गौरान्वित और यादगार पल है। देश में इस वक्त खुशी का माहौल है, हर कोई इस वक्त गर्व महसूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











