Chandrayaan 3: फैंस को याद आया सुशांत सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट 'चंदा मामा दूर के', इस वजह से हो गई बंद!

chandrayaan-3-sushant-singh-rajput-dream-project-was-chanda-mama-door-ke-shelved-because-of-budget

Sushant Singh Rajput dream project Chanda Mama Door Ke: बॉलीवुड में स्पेस मिशन या मून मिशन से जुड़ी काफी कम फिल्में ही बनी हैं। लिहाजा, जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में बिग बजट फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का ऐलान किया था, तो फैंस काफी उत्साहित हो गए थे।

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक अंतरिक्ष यात्री यानि की astronaut की भूमिका निभाने वाले थे। इस प्रोजेक्ट को सुशांत का सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा था क्योंकि उन्हें निजी तौर पर भी स्पेस से जुड़े ज्ञान में काफी दिलचस्पी थी। इस फिल्म की तैयारी के लिए सुशांत नासा (NASA) तक गए थे। लेकिन फिल्म टलती गई और आखिर में डिब्बांबद हो गई।

बजट की वजह से रूक गई थी फिल्म

'चंदा मामा दूर के' एक बिग बजट फिल्म थी और फिल्म को प्रोड्यूसर तलाशने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उस वक्त फिल्म का बजट 75 करोड़ के आस पास का बताया जा रहा था। जिसके लिए निर्माता तैयार नहीं थे। लिहाजा, फिल्म को बंद कर दिया गया।

अब जबकि भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया है। सुशांत के फैंस एक बार फिर एक्टर के ड्रीम प्रोजेक्ट को याद कर भावुक हो रहे हैं। बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिल्म की बात करें तो, कुछ समय पहले डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान ने कहा था कि वो फिल्म 'चंदा मामा दूर के' बनाकर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X