Chandrayaan 3: ओपेनहाइमर, बार्बी हो या आदिपुरुष, इन फिल्मों के बजट से भी कम में ISRO ने बनाया चंद्रयान 3

chandrayaan-3-budget-is-less-than-barbie-oppenheimer-adipurush-netizens-trolling-prabhas-again

Chandrayaan 3 budget less than Oppenheimer: भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया है। ये भारत के साथ-साथ दुनिया भर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है।

एक ओर जहां पूरी दुनिया इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दे रही है। वहीं, कुछ नेटिजन इसकी लागत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, चंद्रयान 3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है.. जो कि हाल ही में आई कुछ हॉलीवुड और भारतीय फिल्मों से भी कम है।

चंद्रयान 3 की लागत सुनकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर चंद्रयान के बजट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बता दें, चंद्रयान-1 का कुल बजट 386 करोड़ रुपए का था। इसके बाद चंद्रयान-2 मिशन में कुल बजट 978 करोड़ रुपए की थी। वहीं चंद्रयान-3 मिशन में 615 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। खास बात यह है कि चंद्रयान-3 में ज्यादातर हिस्से स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बने हुए हैं।

इन फिल्मों के बजट से कम में बनी चंद्रयान

खास बात है कि बीते दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर का बजट 825 करोड़ के लगभग का था, वहीं बार्बी बनी है 1200 करोड़ में। एवेंजर्स जैसी फिल्मों के बजट में 4 चंद्रयान बन जाएंगी। एवेंजर्स का कुल बजट 2500 करोड़ तक का था।

भारतीय फिल्मों की बात करें, तो आदिपुरुष का कुल बजट 700 करोड़ है। जो कि चंद्रयान मिशन से काफी ज्यादा है। वहीं, राजामौली की फिल्म RRR भी लगभग 600 करोड़ के बजट पर बनी थी। जबकि बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र का बजट भी 600 करोड़ से ऊपर का बताया जाता है। ऐसे में नेटिजन हैरान हैं और ISRO को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush brahmastra rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X