Chandrayaan 3: आदिपुरुष, ब्रह्मास्त्र से कम बजट में ISRO ने बनाया चंद्रयान 3, एवेंजर्स का बजट चार गुना ज्यादा!

Chandrayaan 3 budget less than Adipurush: चंद्रयान 3 का लॉन्च 14 जुलाई को सफ़लतापूर्वक पूरा हो गया है। यह सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व का पल है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO के चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान 3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।
एक ओर जहां पूरी दुनिया इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दे रही है। वहीं, कुछ नेटिजन इसकी लागत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, चंद्रयान 3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है.. जो कि हाल ही में आई कुछ भारतीय फिल्मों से भी कम है।
चंद्रयान 3 की लागत सुनकर रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर चंद्रयान के बजट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बता दें, चंद्रयान-1 का कुल बजट 386 करोड़ रुपए का था। इसके बाद चंद्रयान-2 मिशन में कुल बजट 978 करोड़ रुपए की थी। वहीं चंद्रयान-3 मिशन में 615 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। खास बात यह है कि चंद्रयान-3 में ज्यादातर हिस्से स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बने हुए हैं।
बॉलीवुड फिल्मों के बजट से कम में बनी चंद्रयान
खास बात है कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष का कुल बजट 700 करोड़ है। जो कि चंद्रयान मिशन से काफी ज्यादा है। वहीं, राजामौली की फिल्म RRR भी लगभग 600 करोड़ के बजट पर बनी थी। जबकि बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र का बजट भी 600 करोड़ से ऊपर का बताया जाता है।
इतना ही नहीं, चंद्रयान 3 के बजट से हॉलीवुड फिल्मों की तुलना की जाए.. तो एवेंजर्स जैसी फिल्मों के बजट में 4 चंद्रयान बन जाएंगी। एवेंजर्स का कुल बजट 2500 करोड़ तक का था। ऐसे में नेटिजन हैरान हैं और ISRO को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











