..................... Chandramohan Death: Veteran actor Chandramohan passed away at 82 due to a cardiac arrest - Hindi Filmibeat

Chandra Mohan Death: दिग्गज एक्टर चंद्रमोहन का 82 साल की उम्र में निधन, 900 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

chandramohan-death-veteran-actor-passed-away-at-82-due-to-a-cardiac-arrest

Chandra Mohan passes away: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता चंद्रमोहन का 82 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिनेता को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंद्र मोहन का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में दिल से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था। बताया जा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और सुबह 9:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

टॉलीवुड में शोक का माहौल

चंद्र मोहन के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह दिग्गज फिल्म निर्माता के विश्वनाथ (K Viswanath) के चचेरे भाई थे। सूत्रों के अनुसार, चंद्रमोहन का अंतिम संस्कार सोमवार यानी 13 नवंबर को हैदराबाद किया जाएगा। बहुमुखी अभिनेता के आकस्मिक निधन पर टॉलीवुड शोक मना रहा है। सोशल मीडिय पर लोग इस दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, फैंस उनकी फिल्मों को याद कर रहे हैं।

900 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

चंद्र मोहन का जन्म 23 मई, 1941 को हुआ था। उन्होंने 1966 की फिल्म रंगुला रत्नम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पदहारेला वायासु, चंदामामा रावे, अथानोक्कडे, 7 जी बृंदावन कॉलोनी, मिस्टर और कई अन्य फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने अपने करियर में करीब 935 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।

करियर में शुरुआत में उन्होंने कई लीड रोल निभाए, बाद में वो ज्यादातर कॉमेडी किरदारों में नजर आने लगे। कई कई नंदी पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने श्रीदेवी, जयाप्रदा, जयासुधा जैसी अभिनेत्रियों के साथ अभिनय किया है।

Read more about: chandra mohan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X