..................... Chandrachur Singh calls Salman Khan 'liar' for saying he rejected Kuch Kuch Hota Hai despite no work - Hindi Filmibeat

चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को भरी महफिल कहा 'झूठा', 25 साल पुरानी फिल्म को लेकर बवाल!

By Filmibeat Desk
chandrachur-singh-calls-salman-khan-liar-for-saying-he-rejected-kuch-kuch-hota-hai-despite-no-work

Chandrachur Singh calls Salman Khan liar: 25 साल पुरानी करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' एक बार फिर चर्चा में आ चुकी है। यह सभी जानते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी पहले साइन कर लिये गए थे। जबकि सैफ अली खान, चंद्रचूड़ सिंह जैसे कलाकारों के रिजेक्ट करने के बाद, फिल्म में सलमान खान की एंट्री हुई।

करण जौहर खुद इस बारे में कई दफा बात कर चुके हैं। अब जबकि फिल्म ने हाल ही में अपनी सिल्वर जुबली मनाई है, करण के टॉक शो कॉफ़ी विद करण से एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जहां करण और सलमान फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं।

सैफ और चंद्रचूड़ ने रिजेक्ट की थी फिल्म

इस वीडियो में करण सलमान से कहते हैं, "मुझे याद है कि पहली बार मैं आपको अपनी पहली फिल्म के बारे में बताने के लिए आपके घर आया था। सैफ और चंद्रचूड़ ने उस भूमिका के लिए मना कर दिया। और आपने कहा कि कोई भी ये रोल नहीं करेगा, आप कल आकर मुझसे मिलें।"

जिस पर सलमान ने कहा, "फिल्म में शाहरुख खान को लेना आपके लिए मुश्किल नहीं था लेकिन आपके लिए यह कास्टिंग (अमन) पाना बहुत मुश्किल था क्योंकि सैफ उस समय कुछ नहीं कर रहे थे.. चंद्रचूड़ कुछ नहीं कर रहा था.. फिर भी उन्होंने इससे इंकार भी कर दिया। लेकिन मैंने यह किया, करण। मैंने आपमें टैलेंट देखी और उसके बाद तुमने कभी मेरे साथ काम नहीं किया।"

चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान को कहा झूठा!

इसी वीडियो पर अब चंद्रचूड़ सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक Reddit यूजर ने दावा किया कि चंद्रचूड़ ने वीडियो में सलमान के दावों को झूठा कहा है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक्टर ने लिखा है- "झूठ सलमान का".. जिस पर एक फैन ने पूछा कि झूठ क्या है? तो अभिनेता ने बताया कि ऐसा नहीं है कि उन दिनों उनके पास कोई काम नहीं था जैसा कि सलमान ने दावा किया था। सच तो ये है कि मेरे पास जोश, दाग द फायर, क्या कहना, सिलसिला है प्यार का जैसी फिल्में थी। मैंने अपनी च्वॉइस की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X