एक्टिंग की राह छोड़कर फेमस एक्टर Pawan Kalyan ने थाम ली राजनीति की डोर, बन गए डिप्टी सीएम

Pawan Kalyan

Pawan Kalyan Becomes Deputy CM: कृष्णा जिले में गन्नवरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में बुधवार को एक भव्य समारोह में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने नायडू और कल्याण को पद की शपथ दिलाई। नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश यूनिट के हेड के अच्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर उन 24 मंत्रियों में शामिल थे, जिन्होंने शपथ ली।

इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अन्य नेता शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना और सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी भी मौजूद थे।

यह चौथी बार है जब नायडू ने आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है और 2014 में विभाजन के बाद यह दूसरी बार है। नायडू पहली बार 1995 में आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने 2004 तक लगातार नौ साल तक राज्य का नेतृत्व किया। टीडीपी सुप्रीमो 2014 में विभाजित आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में लौटे और 2019 तक पद पर रहे।

मंगलवार को अलग-अलग बैठकों में तेलुगु देशम विधायक दल और एनडीए सहयोगियों ने नायडू को अपना नेता चुना। टीडीपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, मंत्रिमंडल में टीडीपी के 21 विधायक, जन सेना पार्टी के तीन और भाजपा का एक विधायक होगा।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टीडीपी, भाजपा और जनसेना के एनडीए ने भारी बहुमत के साथ दक्षिणी राज्य में कुल 175 विधानसभा सीटों में से 164 और कुल 25 लोकसभा सीटों में से 21 सीटें जीतीं।

Read more about: chandrababu naidu pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X