बड़े पैमाने पर रिलीज होगी CC2C

वार्नर ब्रदरस 16 जनवरी को फिल्म को रिलीज करने जा रही है। बालीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह अक्षय के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा दीपिका पादूकोण, मिथुन चक्रवर्ती, रनबीर शूरी और चीनी मार्सल आर्ट के गुरू और अभिनेता गोर्डन लियु काम कर रहे है।
इस फिल्म से पहली बार किसी बालीवुड फिल्म में कुंग फू कराटे का प्रयोग किया गया है। फिल्म की कहानी एक साधारण रसोइएं से लेकर कुंगफू के गुरू के रूप में आगे बढती है।
इस फिल्म में पहली बार चीन की दीवार पर किसी बालीवुड फिल्म की शुटिंग की गयी है।


Click it and Unblock the Notifications