इरफान खान की मौत के चार महीनों बाद उनकी कब्र पर पहुंचे दोस्त चंदन रॉय सान्याल

इरफान खान की मौत को चार महीने गुज़र चुके हैं लेकिन उनके जाने का दुख इतना बड़ा है कि लोग अभी भी इससे उबर नहीं पा रहे हैं। अब उनकी मौत के लगभग चार महीनों बाद उनके दोस्त चंदन रॉय सान्याल उन्हें याद करते हुए उनकी कब्र पर पहुंचे। चंदन ने वहां कुछ समय बिताया और फिर वहां उनके लिए कुछ रजनीगंधा के फूल रखकर आ गए।

चंदन ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा - दोस्त इरफान को कल से बहुत ज़्यादा मिस कर रहा था। अपने आपको कोस रहा था कि चार महीनों से उसे देखने नहीं गया। आज मैं उसे देखने आ गया।

chandan-roy-sanyal-visits-irrfan-khan-s-grave-after-four-months-of-his-demise

चंदन ने आगे लिखा - इरफान वहां अकेला आराम कर रहा था। आस पास केवल पौधे हैं। एक सुकून और शांति में। मैं उसके लिए वहां थोड़े रजनीगंधा के फूल छोड़ आया हूं और उसका एक हिस्सा अपने साथ ले आया हूं। कितना समय हो गया इरफान।

गौरतलब है कि इरफान खान 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। वो कैंसर से पीड़ित थे। लेकिन आखिरी समय तक परदे से दूर रहना उन्हें गंवारा नहीं था। यहां देखिए उनके सिनेमाई जादूगरी के कुछ हसीन तोहफे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X