‘चांस पे डांस’ शाहिद की कहानी नहीं

By Staff

बॉलीवुड निर्देशक केन घोष ने कहा है कि फिल्म 'चांस पे डांस" अभिनेता शाहिद कपूर के जीवन पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि शाहिद ने भी अपने जीवन में संघर्ष किया है जिसे फिल्म प्रतिबिंबित करती है, लेकिन यह उनकी कहानी नहीं है।

घोष कहते हैं, "जब फिल्म बनाने का विचार आया तो दिमाग में कहीं न कहीं शाहिद के वास्तविक जीवन का संघर्ष था। वह उन बहुत थोड़े से कलाकारों में से हैं जिन्होंने वास्तव में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष किया है। फिल्मों में काम दिलाने के लिए उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था।" शाहिद ने घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'इश्क विश्क" (2003) से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।

पटकथा से पहले हीरो का चुनाव

फिल्म 'चांस पे डांस" एक प्रतिभाशाली युवा और संघर्षरत अभिनेता समीर (शाहिद) के गिर्द घूमती है। सकारात्मक और ऊर्जा से भरा समीर फिल्मों में अवसर मिलने से पहले कई जगह कई नौकरियां करता है। अपने संघर्षकाल में उसकी मुलाकात एक नृत्य निर्देशक टीना (जेनीलिया डीसूजा) से हो जाती है।

घोष कहते हैं कि सामान्य रूप से पहले पटकथा लिखी जाती है और फिर अभिनेता की तलाश शुरू होती है लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता पहले ही चुन लिया गया था और बाद में पटकथा लिखी गई। हालांकि घोष फिल्म के शाहिद की जीवनी पर आधारित होने की बात से इंकार करते हैं।

वह कहते हैं कि यह फिल्म किसी भी तरह से जीवनी पर आधारित नहीं है। इसके लिए संघर्ष करने वाले नौजवानों के जीवन से अनुभव लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X