..................... Chanakya sena kept a reward of 1 lakh rupees to blacken the face of Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम देगी चाणक्य सेना कहा- सबक सिखाना होगा...

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap Latest News: बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों बुरी मुसीबत में फंस चुके हैं। दरअसल अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज के लिए एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस वजह से उन्हें अब जमकर निंदा झेलना पड़ रही है। सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के साथ ही उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं अब लोगों का कहना है कि अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को मिलेंगे 1 लाख रुपये
ब्राह्मण समाज को लेकर कही गईं बातें सुनकर चाणक्य सेना भी आक्रोश में है। चाणक्य सेना ने हाल ही में घोषणा की है कि अगर कोई भी व्यक्ति अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का मुंह काला करेगा तो उसे 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि शनिवार को चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने ऑनलाइन बैठकर मीटिंग की थी। जिसमें कई और संगठनों के पदाधिकारी जुड़े थे।

अनुराग कश्यप कर रहे हैं नफरत फैलाने का काम
इस बैठक के दौरान चाणक्य सेना के संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि- अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) जैसे लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है। यह लोग ब्राह्मणों के बारे में बेबुनियादी बयान दे रहे हैं और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

देश से भाई चारे को खत्म कर रहे हैं ये लोग
वहीं संगठन ने आगे यह भी कहा कि क्या ब्राह्मण समाद ने देश के लिए बलिदान नहीं दिया है ? इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती कि हमेशा देश के कल्याण के बारे में सोचने वाले देश की एकता एंव अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ब्राह्मणों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। समाज में ऐसे लोगों का कड़ा विरोध होना चाहिए जो इस समाज से भाईचारे को खत्म करने की कोशिश रहे हैं। इसीलिए इन लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूर हो गया है।

जानें आखिर क्या है पूरा मामला
वैसे तो अनुराग कश्यप आए दिनों ही अपने बयानों के लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। अनुराग कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। दरअसल अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर गलत शब्द कहे थे। इतना ही काफी नहीं था अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म फुले का समर्थन किया। वैसे तो यह फिल्म ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले पर आधारित है, लेकिन इस फिल्म में ब्राह्मणों को गलत तरह से दिखाया गया है जिस वजह से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश है। बता दें कि अनुराग कश्यप अपनी हो रही ट्रोलिंग को लेकर लगातार जवाब दे रहे हैं, लेकिन फिल्म मेकर की बातें सुनकर लोग और भड़क जा रहे हैं।

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X