VIDEO: तलाक के बाद अकेले पड़ गए हार्दिक पांड्या तो दोनों भाभियों ने लगाया गले, अनुष्का और ऋतिका ने किया चियर

ICC Champions Trophy 2025: भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (India vs New Zealand final match) का फाइनल मैच भारत ने जीत यह बता दिया है कि भारत की टीम में कितना जोश और उत्साह है। देशभर में खुशी का माहौल है।
बता दें कि वैसे तो लगभग सभी क्रिकेटर की पत्नियां उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में आती हैं। अनुष्का शर्मा, रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को तो अकसर स्टेडियम में देखा जाता है। वहीं जब हार्दिक (Hardik Pandya) और चहल भी शादीशुदा थे तब धनाश्री और नताशा स्टेनकोविक को भी स्टेडियम में देखा गया था, लेकिन जब से हार्दिक और नताशा अलग हुए हैं तब से हार्दिक के चेहरे पर उदासी देखी जाने लगी।
अनुष्का शर्मा और रितिका ने लगाया हार्दिक को गले
लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) जीत के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट को गले लगा लिया और वहीं रितिका भी भागती हुई कप्तान रोहित शर्मा के पास गईं। इस खुशनुमा पल को क्रिकेटर और उनके परिवार वालों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया, लेकिन जैसे ही अनुष्का और रितिका की नजर हार्दिक पर गई तभी दोनों भाभियों ने अपनी जिम्मेदारी उठाई। जैसे ही हार्दिक पांड्या रोहित और रितिका से मिलने गए। तब रितिका ने हार्दिक को गले लगाकर उन्हें बधाई थी। वहीं कुछ ऐसा ही अनुष्का शर्मा ने भी किया। जी हां, अनुष्का शर्मा ने भी हार्दिक पांड्या को गले लगाकर उन्हें बधाई दी। इस खास मौके पर हार्दिक पांड्या थोड़े इमोशनल होते भी नजर आए।
खूबसूरत पल देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- टीम हो तो ऐसी कि जहां हर कोई एक दूसरे को सपोर्ट करे। वहीं दूसरे ने लिखा- विराट सर का दिल बहुत बड़ा है। वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए कहा- बेस्ट देवर भाभी की जोड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











