Champions Trophy 2025- रोहित शर्मा ने जय शाह से करवाया डांस, बीच में खड़े मुस्कुराते रहे गंभीर

Jay Shah Dance with Rohit Sharma- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल शानदार रहा है और इंडिया ने दुबई में हुए बेहतरीन मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। अब इंडिया पहली टीम बन गई है जिसने ये ट्रॉफी 3 बार जीती है।
रोहित शर्मा की अगुवाई में इस टीम ने दमदार परफॉर्मेंस दी। जैसे ही मैच खत्म हुआ देश भर में जश्न मनाया गया साथ ही मैदान पर रोहित शर्मा ने भी कमाल कर दिया।
इस दौरान रोहित शर्मा ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी डांस करवा दिया और अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जी हां, जो वीडियो सामने आया उसमें जय शाह, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा काफी खुश दिख रहे हैं और लगातार उछल रहे हैं।
जय शाह से करवाया डांस
इस वीडियो में साफ नजर आएगा कि रोहित शर्मा चाहते हैं कि जय शाह उनके साथ डांस करें लेकिन वो ऐसा नहीं करते। रोहित शर्मा अचानक से उनका हाथ पकड़ते हैं और उछलना शुरु कर देते हैं। वो जय शाह से डांस करवा रहे हैं।
जैसे ही वीडियो सामने आया वो वायरल हो गया और जय शाह भी रोहित के कहने पर हाथ उठा देते हैं। इस दौरान ये पुराना नजारा गौमत गंभीर देखते हुए नजर आ रहे हैं और स्माइल कर रहे हैं। काफी कम देखा जाता है कि गौतम गंभीर मुस्कुराते हैं और हंसते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं और बधाइयां भी दी हैं। एक यूजर का कहना है, ''पकिस्तान वालो सोच रहे होंगे ना हम फाइनल मे आये ना फाइनल पकिस्तान मे हुआ।''
एक ने लिखा, ''जय शाह को नचा दिया।'' एक ने लिखा, ''अरे गंभीर सर अब आप नच लो ट्रॉफी भी ले आई टीम।'' एक ने लिखा, ''ऐसे ही आगे बढ़ते रहो बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''बस इनका डांस देखना रह गया था।'' लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। टीम इंडिया की इस जीत से हर भारतीय खुश है और लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











