'चमकू' स्क्रीन पर चमकने को तैयार

उन्होंने कहाः विजेयता फिल्म ने हमेशा अपने दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन देने की कोशिश की है। इससे पहले हमारी फिल्में बेताब, बरसात, सोचा न था और अपने जिन्हें पसंद आईं, उम्मीद है कि उनकी कसौटी पर चमकू भी खरी उतरेगी।
फिल्म में अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम चंद्रमा सिंह उर्फ चमकू है। जिसके माता-पिता की क्रूर हत्या के बाद दक्षिणी बिहार में कुछ नक्सली उठा ले जाते हैं और उसका पालन-पोषण करते हैं।
प्रियंका की यह बॉबी के साथ चौथी फिल्म है। वे कहती हैं कि बॉबी के साथ काम करना उन्हें हमेशा से ही काफी सजह महसूस होता है। इसीलिए लगातार चौथी बार दोनों स्क्रीन पर साथ-साथ नजर आने वाले हैं। अपने किरदार की चर्चा करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह एक डाउन-टु-अर्थ फिल्म है। इसमें कोई अतिरिक्त ग्लैमर नहीं है और खुद उनका रोल भी वास्तविकता के काफी करीब और ग्लैमरविहीन है।
उल्लेखनीय है कि सांवरिया से शोहरत पाने वाले मोंटी ने इस फिल्म का संगीत दिया है। फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications