..................... Chalk and Duster Trailer Juhi Chawla, Shabana Azmi, Divya Dutta, Richa Chadda - Hindi Filmibeat

TRAILER: चॉक एंड डस्टर...अपने बच्चों के लिए अगर चिंता है तो ज़रूर देखें

[बॉलीवुड समाचार] एक बार फिर बॉलीवुड के चार अलग ज़ोन के बेस्ट एक्टर एक साथ आए हैं और उनकी एक झलक ने तहलका मचा दिया है। बात हो रही है चॉक एंड डस्टर ट्रेलर की और अगर आपको अपने बच्चों की ज़रा भी चिंता है तो आप ये ट्रेलर ज़रूर देखें।

चॉक एंड डस्टर वो सवाल उठाती है जो इस देश में हर कोई चीख चीख कर उठाता है पर कोई कुछ करता नहीं है। जुही चावला, शबाना आज़मी, दिव्या दत्ता और रिचा चड्ढा मिलकर आज की शिक्षा प्रणाली पर बहुत वाज़िब सवाल उठाती हैं।

पढ़ाई और शिक्षा या फिर पैसे का खेल...इन दोनों के बीच में अगर कोई घुट कर रह गया है तो वो है बचपन और किताबें। आज कल स्कूल भी उतने ही दिखावटी हो चुके हैं जितनी कि शिक्षा। और यहीं अंतर हो जाता है शिक्षा और ज्ञान में।

आजकल हर मां बाप अपने बच्चे को महंगी शिक्षा देने में जुट गए हैं पर वो सीख क्या कर रहे हैं इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसी महंगी शिक्षा प्रणाली पर बहुत ही सटीक तमाचा है चॉक एंड डस्टर। देखें फिल्म का ट्रेलर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X