..................... छलांग 13 नवंबर को इस दिवाली पर अमेज़न प्राईम पर रिलीज Chalang film release on Amazon Prime this Diwali team talked about memories - Hindi Filmibeat

छलांग की रिलीज से पहले राजकुमार राव- नुसरत भरूचा को याद आया स्कूल, दिलचस्प किस्सा

By Filmibeat Desk

राजकुमार राव की छलांग दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट और निर्देशक ने अपने स्कूल के दिनों की याद को साझा किया है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने बताया कि "मेरे पी.टी. टीचर के पास एक रूलर था। वे सबको अपनी हथेली सामने लाने को कहते थे और हथेली पर मारने के लिए सबके पीछे भागते थे क्योंकि कोई भी पी टी की कक्षाओं को गंभीरता से नहीं लेता था ।

"मैं तुम्हें एक काट दूंगा" ये उनकी लाइन हुआ करती थी मुझे याद है।कहीं न कहीं यह फिल्म मुझे याद दिलाती है कि अगर मैंने उस वक्त इन कक्षाओं को गंभीरता से लिया होता तो आज मैं थोड़ा और फिट होता।"

Chalang

नुसरत भरूचा ने कहा कि स्पोर्टस की हर क्रिया में मैं हमेशा एक कोने में बैठी रहती थी और ऐसा ढ़ोंग करती थी कि मेरी तबीयत ठीक नहीं क्योंकि हमारे अध्यापक हमें चुभती हुई गर्मी में बाहर खेलने को कहते थे और मुझे ये बिल्कुल भी पसंद नहीं था। एक अध्यापक ने मुझे एक दौड़ में भाग लेने को कहा और बदले में मेक डोनाल्ड में ट्रीट देने का वादा भी किया। इसलिये ये एक ही दौड़ थी जिसमें मैने भाग लिया इस बारे में बताते हुए मुझे शर्म आती है क्योंकि ये दौड़ एक सुई धागा दौड़ थी। सबसे मजेदार बात थी कि इसमें भी मैं प्रथम नहीं आ सकी, मुझे दूसरा ही स्थान प्राप्त हुआ।

राजकुमार राव दूसरी तरफ काफी अलग बात कह रहे हैं । उन्हें बचपन से खेल बहुत पसंद थे और बाहर जाकर खेलने का कभी कोई भी मौका उन्होंने गंवाया नहीं। अभिनेता चुटकी लेते हुए बताते हैं, "मेरे पी.टी अध्यापकों के साथ बहुत अधिक घनिष्ठता थी क्योंकि मैं खेलों में बहुत अच्छा था।

हमेशा ही अलग-अलग खेलों में भाग लेता था। मेरे अध्यापक मेरा सदा ध्यान रखते थे और उन्होंने हमेशा मुझे अधिक मेहनत करने के लिये और उच्च चीज़ों की प्राप्ति को लक्ष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।" बता दें कि फिल्म छलांग 13 नवंबर को इस दिवाली पर अमेज़न प्राईम पर द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के त्यौहार विशेष के रूप में रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X