दिल पर दस्तक देती है झा की चक्रव्यूह

दिल पर दस्तक देती है प्रकाश झा की चक्रव्यूह, यह कहना है उन लोगों का जिन्होंने दशहरे कि दिन रिलीज हुई फिल्म चक्रव्यूह को देखा है। ऐसे ही कुछ लोगों से जब वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह की दिल खोलकर तारीफ की।

नोएडा के आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजी. विशाल शर्मा से जब वन इंडिया ने फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उनका जवाब था कि फिल्म अच्छी है। अभय देओल, मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल का काम काफी बढिया है। नवोदित अदाकार अंजलि पाटिल का काम बहुत बढिया हैं, उन्हें आगे और अच्छा काम मिलेगा।

यही नहीं विशाल शर्मा ने अपने फेसबुक वॉल पर चक्रव्यूह के लिए लिखा Excellent movie...excellent direction and wonderful acting by all artists....abbey Deol differs from his cousins sunny and bobby deol...he is wonderful and natural actor...rampal too good... anjali patil impresses but esh gupta is average....overall this movies is again a master piece by parkash jha.

आपको बता दें प्रकाश झा निर्देशित फिल्म चक्रव्यूह दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में पहंची है। फिल्म में नक्सलियों की समस्या को दिखाया गया है, देश के ज्वलंत मु्द्दे पर बनी यह फिल्म में अभय देओल, अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता, ओम पुरी, मनोज बाजपेयी, अंजलि पाटिल, चेतन पंडित, समीरा रेड्डी की मुख्य भूमिका है। समीक्षकों ने भी चक्रव्यूह को गंभीर मु्द्दे पर बनी अच्छी फिल्म बतायी है और कहा है कि यह फिल्म उन लोगों को अच्छी लगेगी जो दिमाग से सोचते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X