जन्नत 2 गर्ल ईशा बनेंगी आईपीएस अधिकारी
फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब प्रकाश झा की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'चक्रव्यूह' में एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल भी पर्दे पर दिखाई देंगे।
'चक्रव्यूह' की शूटिंग भी अन्य फिल्मों की ही तरह भोपाल में हो रही है। यह नक्सल आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इशा में एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगी। अपने किरदार के बारे में ईशा ने कुछ खास तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि जब आप फिल्म देखेंगे तब आपको इसके बारे में पता चल जाएगा। मैं इसके बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकती।
ईशा ने कहा कि उन्होंने बिना पटकथा सुने ही फिल्म के लिए हामी भर दी थी। ईशा ने कहा कि फिल्म के कास्टिंग निर्देशक ने पहले उनसे संपर्क किया और कहा कि प्रकाश सर मुझसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद वह उनसे मिली और इस उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कहा।
प्रकाश झा इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों हैं। फिल्म में ईशा गुप्ता के अलावा अभय देओल, अर्जुन रामपाल, ओम पुरी और कबीर बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म नवंबर में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications