Chakda Xpress- अनुष्का शर्मा करेंगी धमाका, झूलन गोस्वामी बायोपिक से सामने आया दमदार टीजर!
बायोपिक्स का दौर है और हाल ही में सुपरस्टार रणवीर सिंह एक रियल स्टोरी में देखा गया था और हम बात कर रहे हैं 83 द फिल्म की, जिसमें उन्होने कपिल देव का किरदार निभाया था लेकिन फिल्म उनकी बायोपिक नहीं थी। लेकिन इस वक्त जो खबर अनुष्का शर्मा की तरफ से आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि अनुष्का शर्मा एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली है जो कि एक महिला क्रिकेटर की बायोपिक होगी।
हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की, जिनकी लाइफ पर फिल्म बन रही है और अनुष्का शर्मा इस किरदार को निभा रहीं हैं। इस फिल्म का नाम Chakda Express होने वाला है।

हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म में अनुष्का शर्मा नहीं नजर आने वाली हैं। लेकिन अब एक शानदार टीजर के साथ अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म का ऐलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











