बेटी Vamika के साथ कोलकाता के रास्ते पर खड़ी दिखीं Anushka Sharma, पूजा के बाद खाई मिठाई

बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोलकाता में अपनी आगामी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका के साथ कोलकाता घूमने की तस्वीरें शेयर की हैं। वामिका इस तस्वीर में मां अनुष्का शर्मा की गोदी में हैं। वामिका ने अनुष्का को गले लगाया हुआ है। इस फोटो के जरिए अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वह कोलकाता में किस स्थान पर घूमने गई थीं। साथ ही कौन सी खाने की चीजें, जिनका उन्होंने आनंद उठाया है।
अनुष्का ने कोलकाता में चकदा एक्सप्रेस का लेटेस्ट शेड्यूल पूरा कर लिया है। वहां पर कई प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा किया। बेटी वामिका के साथ अनुष्का ने कोलकाता यात्रा की तस्वीरें साझा की। अनुष्का ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि आलिया फिरनी, बलवंत सिंह की चाय, समोसे, मिठाई के पके हुए और नियमित रसगुल्ले पैरामाउंट के शरबत, गिरीश दे मलाई रोल और पुति राम की कचौरी आलू का आनंद लिया।
इस तस्वीर से पता चलता है कि बेटी वामिका के साथ अनुष्का ने बेलूर मठ और कालीघाट मंदिर का भी दौरा किया है। एक फोटो में अनुष्का घाट पर नमस्कार करते हुए दिख रही हैं।दूसरी फोटो में बेटी को गोदी में लिए रास्ते पर खड़े हुए अनुष्का नजर आ रही हैं। बाकी की फोटो में अनुष्का ने कोलकाता के लोकप्रिय भोजन और मिष्ठान की झलक दिखाई है।
उनकी इन फोटो पर अर्जुन कपूर और राजकुमार राव ने प्रतिक्रिया दी है। राजकुमार राव ने लिखा है कि कोलकाता का स्वीट और समोसा, सबसे बढ़िया मेलजोल है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उन्होंने पिछली बार कोलकाता में परी फिल्म की शूटिंग की थी। कोलकाता में वापस आकर शूटिंग करने की उन्हें खुशी है। बता दें कि वामिका को जन्म देने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। अनुष्का इन सभी तस्वीरों के जरिए बता रही हैं कोलकाता घूमना उनके लिए सुखद और मजेदार अनुभव रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












