चक दे इंडिया: भारतीय महिला हॉकी टीम के जज्बे को शाहरुख खान ने किया सलाम- बोले- 'आते हुए गोल्ड ले आना'
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ पूरा देश भारतीय महिला हॉकी टीम के इस जुनून को सलाम कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ट्रेंड करने लगे। शाहरुख खान ने एकदम चक दे स्टाइल में इंडियन वुमन हॉकी टीम को शुभकामनाएं भी दी।
शाहरुख खान ने साल 2007 में चक दे इंडिया फिल्म में हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान (कोच) का किरदार निभाया था। शाहरुख खान के इस किरदार की तुलना रियल लाइफ के कोच शोर्ड मारिन से की जा रही है। कबीर खान, चक दे इंडिया, शाहरुख खान और कोच शोर्ड मारिन ट्विटर पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इस ट्रेंड के बीच शाहरुख खान का शानदार ट्वीट भी खासा वायरल हो रहा है।

बता दें भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की खुशी को बॉलीवुड सितारों ने भी सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, सागरिका घाटके, विकी कौशल, मनोज बाजपेयी, प्रीति जिंटा, तापसी पन्नू से लेकर अन्य स्टार्स ने भारतीय महिला हॉकी टीम के जज्बे को सलाम किया।

रियल लाइफ के कोच ने क्या कहा
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारिन ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ सेल्फी पोस्ट की। जिसपर वह लिखते हैं, सॉरी फैमिली, मिलते हैं कुछ समय बाद। कोच सोर्ट का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अभिनेता शाहरुख खान ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मजेदा पोस्ट लिखा।

शाहरुख खान ने किया रिएक्ट
शाहरुख खान ने लिखा, हां हां, कोई परेशानी नहीं है। बस थोड़ा सा आते हुए गोल्ड ले आया, हम बिलियन फैमिली मेंबर्स के लिए। इस बार तो धनतेरस भी 2 नवंबर की है। एक्स कोच कबीर खान।

चक दे इंडिया
याद दिलवा दें शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया भी हॉकी खेल पर आधारित थी जिसमें दिखाया गया था कि कैसे महिला हॉकी टीम मजबूत हुई और उनके कठिन परिश्रम के पीछे कोच कबीर खान (शाहरुख खान) की क्या भूमिका थी।

सागरिका घाटगे
वहीं चक दे इंडिया फिल्म में खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाली सागरिका घाटगे ने भी इस खुशनुमा पल को सेलिब्रेट किया। उन्होंने लिखा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया। पहली बार सेमी फाइनल में टीम पहुंची है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











