'चक दे' गर्ल चित्राशी रावत 11 सालों के रिलेशनशिप के बाद रचाएंगी ब्याह, जानें किसकी बनेंगी दुल्हनिया

Chitrashi

Chitrashi Rawat to marry Dhruvaditya Bhagwanani: शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में अहम भूमिका में नजर आ चुकी चित्राशी रावत जल्द ही शादी करने जा रही हैं। ऐसा लगता है कि किस्मत ने दस साल पहले ही उन्हें बता दिया था कि वो किससे शादी करने जा रही हैं जब उनकी मुलाकात 'प्रेमयी' के सेट पर ध्रवादित्य भगवानानी से मुलाकात हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने चित्राशी के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी।

भले ही उस समय उन्हें नहीं पता था कि किस्मत ने उन्हें हमेशा के लिए मिलवा दिया है लेकिन अब वो 4 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में चित्राशी ने बताया- ध्रुव रायपुर का रहने वाला है और हमार शादी बिलासपुर में होने जा रही है। यह शादी दोपहर में होगी। इसके पहले हल्दी, मेंहदी और कॉकटेल पार्टी भी होगी। हम लोग सगाई भी करेंगे।' चित्राशी ने साथ ही बताया कि, वो असल में कोर्ट मैरिज करना चाहती थीं।

उन्होंने कहा - 'हमने सोचा था कि, हम सिंपल शादी करेंगे, पैसे बचाएंगे और घुमेंगे। लेकिन हमारा परिवार भी शामिल होगा और फिर घर में कहा जाने लगा कि, ये सब एक बार ही होता है तो अब ऐसा कुछ होने जा रहा है। ध्रुव और मैं इसे शादी की तरह नहीं देख रहे हैं बल्कि, यह हमारे परिवार और खास दोस्तों के साथ हमारे रिलेशनशिप का सेलिब्रेशन होगा।' उन्होंने यह भी बताया कि, उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही शादी की तारीख फाइनल की है।

वहीं, जब उनसे हनीमून के बारे में पूछा गया तो चित्राशी ने कहा - हम पहले शादी कर लें वही बहुत है। मेरे लगभग शादी में शिरकत करेंगे इसलिए हनीमून के बारे में सोचने का मौका नहीं मिला है। हम बस समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चित्राशी और ध्रुव ने अपने रिलेशनशिप को लंबे समय से छिपा कर रखा है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की।

उन्होंने कहा- ध्रुव भी एक अभिनेता हैं। ये एक लविंग और चिल्ड आउट रिलेशनशिप है। ये तभी संभव है जब रिलेशनशिप प्राइवेट हो। हम एक फिल्म सेट पर मिले थे और बहुत ही आसानी से एक दूसरे से कनेक्ट हो गए। हमें समझ भी नहीं आया कि, हमें कब प्यार हो गया। ये काफी नेचुरल था। हमने कभी एक दूसरे को ऑफिशियली प्रपोज भी नहीं किया।' चित्राशी और ध्रुव के फैंस बेशक यह खुशखबरी सरप्राइज के तौर पर मिली है और अब उनकी शादी की तस्वीरों का भी इंतजार रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X