"चक दे इंडिया" फेम निर्देशक की अगली फिल्म फाइनल- यशराज फिल्म्स के साथ धमाकेदार कमबैक?
अब तक छप्पन, चक दे इंडिया और रॉकेट सिंह जैसी फिल्मों के निर्देशक शिमित अमीन लंबे समय से किसी फिल्म के साथ नहीं जुड़े हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक अब एक बार फिर यशराज फिल्म्स के साथ आए हैं और शानदार कमबैक करने को तैयार हैं। 2020 में यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कई नई फिल्मों की घोषणा हो सकती है। जिसमें से एक का निर्देशन शिमित अमीन करने वाले हैं।
खास बात है कि शिमित अमीन के निर्देशन में बनी तीनों ही फिल्मों को विषय और अभिनय के स्तर पर काफी सराहना मिली थी। चक दे इंडिया को सिर्फ शाहरुख खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में ही नहीं.. बल्कि बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में भी गिना जाता है। इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स ने ही प्रोड्यूस किया था।

सूत्रों की मानें तो शिमित के पास एक स्क्रिप्ट तैयार है और वो सोचते हैं ये फिल्म को बनाने का बेस्ट समय है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। उन्हें शिमित की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और अपने बैनर तले रिलीज हुई उनकी दो फिल्मों को लेकर वे बेहद खुश हैं।
बता दें, 2020 में यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कुछ बड़ी बजट फिल्मों की घोषणा की जानी है। शिमित अमीन की अगली फिल्म भी उन्हीं प्रोजेक्ट्स में एक हो सकती है जिसकी आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम के द्वारा घोषणा की जा सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











