चक दे इंडिया 2 की तैयारी? भारतीय महिला हॉकी कोच ने शाहरुख खान से बोली ये बात!

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और इस समय उनका एक पोस्ट काफी चर्चा में चल रहा है। ये ट्वीट उन्होने भारतीय महिला हॉकी टीम को लेकर किसी है। दरअसल अर्जेंटीना साथ सेमीफाईनल मुकाबले में महिलाओं को हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले उनको काफी ज्यादा चियर किया गया था और पूरे देश के सितारों ने उनका हौसला बढ़ाया था।

लेकिन हार के बाद शाहरुख खान ने एक पोस्ट किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान ने लिखा है... 'दिल टूट गया लेकिन एक कारण तो मिला की हम अपना सिर ऊपर उठाकर रख सके।

shahrukh khan, शाहरुख खान

आप लोग बहुत अच्छा खेलीं भारतीय महिला हॉकी टीम। आप लोगों ने भारत में सभी को प्रभावित किया है। ये अपने आप में एक जीत है।' सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस मैच के पहले भी एक ट्वीट किया था और उनको बेस्ट ऑफ लक कहा था।

रियल हॉकी कोच Sjoerd Marijne ने इस पर लिखा है..शाहरुख आपके प्यार के लिए शुक्रिया, बॉलीवुड के सुपरस्टार की तरफ से सपोर्ट मिलना शानदार है। ये चक दे इंडिया 2 का टाइम है, क्या बोलते हो?

हॉकी टीम इसलिए काफी अहम है

हॉकी टीम इसलिए काफी अहम है

शाहरुख खान के लिए महिला हॉकी टीम इसलिए काफी अहम है क्योंक उन्होने एक फिल्म चक दे इंडिया की थी। इस फिल्म में उन्होने रील लाइफ कोच कबीर खान का किरदार निभाया था और लड़कियों ने कप जीता था। शाहरुख खान का पोस्ट एक सपोर्ट माना जा रहा है।

उत्साहवर्धन करते रहें थे

उत्साहवर्धन करते रहें थे

शाहरुख खान इसलिए और इस टीम से जुड़े हुए थे। सुपरस्टार लगातार उनका उत्साहवर्धन करते रहें थे। काफी कम देखा जाता है कि किसी टीम के हार के बाद किसी सितारे का ऐसा समर्थन वाला पोस्ट सामने आए। फैंस भी काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं।

सही कहा शाहरुख सर

सही कहा शाहरुख सर

एक यूजर ने लिखा है.. आपने बिल्कुल सही कहा शाहरुख सर। इसी को सच्चा मोटिवेशन कहा जाता है। हम सब लोग इसी कारण आपसे इतना प्यार करते हैं। एक यूजर का कहना है कि खिलाड़यों को सही मायनों में हार के बाद ही सपोर्ट की जरूरत होती है।

शाबास छोरियों मैच ना सही दिल जीत लिया

शाबास छोरियों मैच ना सही दिल जीत लिया

एक यूजर ने लिखा.. लड़े जब तक मैच समाप्ति की घोषणा ना हुई, अपने लिए , देश के लिए ओर उनके लिए जो कहते थे छोरियों से कुछ ना होगा। कलाकार के लिए पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहे, खिलाड़ियों के लिए अंतिम हूटर के बाद भी विपक्षी आपके लिए वाह - वाह करते रहें....
शाबास छोरियों मैच ना सही दिल जीत लिया

पठान में बिजी

पठान में बिजी

शाहरुख खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। इसके अलावा वो दमदार एक्शन करते नजर आएंगे।

सलमान खान का कैमियो

सलमान खान का कैमियो

इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान खान कैमियो करते दिखेंगे जो कि धमाकेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X