चैतन्य शर्मा ने अपने जन्मदिन पर एक खास गाना ‘उड़ चला’ का रीमिक्स वर्ज़न, श्वेता त्रिपाठी को समर्पित किया

Chaitanya Sharma Shweta Tripathi- अपने जन्मदिन पर रैपर और आर्टिस्ट चैतन्य शर्मा, जिन्हें लोग स्लोचीता के नाम से जानते हैं, ने सिंगर-कंपोज़र हिमांशु परिख के साथ एक खास 'उड़ चला' रीमिक्स रिलीज़ किया। इस गाने को और भी खास बनाती हैं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी, जो वीडियो में बस मस्ती करती, हंसती और अपने असली अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।
मूल गाना हिमांशु ने बनाया था, जो उस एक इंसान को ढूंढने की कहानी है, जो आपकी ज़िंदगी को जादुई बना दे। रीमिक्स में चीता और श्वेता की मस्ती, हंसी-मज़ाक और स्टूडियो में उनकी रियल-लाइफ केमिस्ट्री को कैप्चर किया गया है।
गाने के बारे में चैतन्य कहते हैं, "ये गाना हर उस लड़के या लड़की के लिए है जो सोचते हैं - मेरा लाइफ पार्टनर कब मिलेगा? मैं भी यही सोचता था - क्या मुझे कभी वो सोलमेट मिलेगा जो सबकुछ बेहतर बना दे? और फिर मिला। हिमांशु का 'उड़ चला' कहता है कि एक दिन आपको वो इंसान मिलेगा जिसके साथ आप उड़ेंगे और साथ रहेंगे।
मेरे बोल उस वक्त की बात करते हैं जब आप मिले नहीं होते - क्या वो जानता है कि आप उसे ढूंढ रहे हैं? और क्या उन्हें पता है कि मिलने के बाद आप कभी अलग नहीं होंगे? मेरे लिए ये गाना उस खास इंसान को पाने के बारे में है।"
श्वेता कहती हैं, "मुझे हमेशा चीता के म्यूज़िक वीडियोज़ का हिस्सा बनना अच्छा लगता है। चीता ने पहले भी हिमांशु के साथ काम किया है और मैं खुद उनकी म्यूज़िक की फैन हूं, तो ये अनुभव मज़ेदार रहा। शूटिंग के दौरान हमने खूब मस्ती की और मुझे खुशी है कि मैं ऐसे पार्टनर के साथ हूं जो म्यूज़िक से इतना प्यार करता है। मैं ये काम अपनी ज़िंदगी भर अपने पार्टनर के साथ करना चाहती हूं।" 'उड़ चला' रीमिक्स अब सिर्फ इंस्टाग्राम पर लाइव है - म्यूज़िक के रूप में एक प्यारा सा लव नोट।


Click it and Unblock the Notifications











