नीले घाघरे में आलिया-शरवरी संग मटकाई कमर, अब 'चाय की टपरी' फेम बलराम विश्वकर्मा ने खोला बड़ा राज

Balram Vishwakarma On Married Life: समय रैना एक मशहूर कॉमेडियन है और इस समय वह अपने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। शो के पहले एपिसोड में ही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट बनकर पहुंचे। एपिसोड में भरपूर एंटरटेनमेंट नजर आया और शो के अंत में एक ऐसा गाना सुनने को मिला जो रातों-रात वायरल हो गया। गाने का नाम चाय की टपरी है। अब हर जगह पर यही गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

Balram Vishwakarma

लेकिन इस गाने के चलते मशहूर आर्टिस्ट बलराम विश्वकर्मा भी काफी लाइमलाइट में आ चुके हैं। नीला घाघरा पहनकर उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी के साथ खूब डांस किया। इसके बाद लोग उनके डांस मूव्स और एक्टिंग को देखने के बाद उनके दीवाने हो चुके हैं। अब हेडलाइंस और इंटरव्यू में भी वह छाए हुए हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विश्वकर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया है जो हर किसी को इमोशनल कर गया।

शादी के 17 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे

मिर्ची प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान बलराम विश्वकर्मा ने खुलासा किया की पत्नी उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर रही है। उन्होंने कहा कि "हमारी शादी को 17 साल हो चुके हैं और किसी वजह से हमारे पास में बच्चे नहीं है। मेरी बीवी इसीलिए खुश रहती है कि वही मेरी वीडियो शूट करती है। वही मुझे तैयार भी करती है और वह कैमरामैन भी है। वही डायरेक्टर है और वही मेकअप मैन भी है। वह मेरे वीडियो को देखकर बहुत खुश हो जाती है।"

विश्वकर्मा से जब सवाल किया गया कि आप जो सज धज कर परफॉर्म करते हैं इसमें आपकी पत्नी आपकी मदद करती हैं। तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हां। इसके बाद विश्वकर्मा की पत्नी रहती है कि "जब मेरे पति परफॉर्म करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है और हम दोनों ही वीडियो को खूब इंजॉय भी करते हैं।"

बलराम विश्वकर्मा की स्टोरी सुन इमोशनल हो रहे फैंस

बलराम विश्वकर्मा और उनकी पत्नी के इंटरव्यू की यह वायरल हो रही वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग इमोशनल होते हुए नजर आए। यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि सच्चा प्यार ऐसा ही दिखता है। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि मुझे अपनी जिंदगी में एक ऐसा ही सपोर्टिव पार्टनर चाहिए। काफी सारे लोग कमेंट कर रहे हैं कि आप एक बेस्ट कपल हो। इस प्यार को किसी की भी नजर ना लगे।

Read more about: samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X