..................... Chahatt Khanna Reveals That Her Ex Husband Forced For Converting To Islam after divorce actress comeback ti sanatan - Hindi Filmibeat

पति ने जबरन किया एक्ट्रेस इस्लाम में कनवर्जन, बोलीं- वो मुझे मेरे भगवान से...

Chahatt Khanna

Chahatt Khanna Conversion To Islam: चाहत खन्ना एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता देंगे वह अपने करियर से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे और उनकी दो शादियां भी टूट चुकी हैं। वह इस समय दो बच्चों की मां भी बन गई है।

चाहत खन्ना की पहली शादी

चाहत खन्ना की पहली शादी भरत नरसिंघानी के साथ में हुई थी। लेकिन यह एक अबूसिव मैरिज थी और सिर्फ एक साल तक ही चल पाई थी। बाद में उन्होंने राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान के साथ में दूसरी शादी कर ली। लेकिन यह शादी भी कुछ ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई और इस शादी से एक्ट्रेस की दो बेटियां भी है।

दूसरी शादी के बाद कबूला इस्लाम

चाहत खन्ना ने दूसरी शादी करने के बाद में इस्लाम कबूल कर लिया था और फिर साल 2018 में उनका तलाक हो गया। जूम टीवी के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चाहत खन्ना ने बताया कि इस्लाम धर्म अपनाने का उनका कोई अफसोस नहीं है। लेकिन अब उन्होंने अपने सनातन धर्म में वापसी करनी है और इससे वह खुश भी है।

धार्मिक नहीं है लेकिन स्पिरिचुअल

चाहत खन्ना ने कहा कि वह धार्मिक नहीं है लेकिन स्पिरिचुअल है। शादी के बाद में उनका इस्लाम के बारे में पता चल गया था और इस घर में उनको कई सारे जवाब भी मिले थे। एक्ट्रेस ने धर्म बदलने की वजह भी बताई और कहा कि वह वलनरेबल थी। इसी के चलते इनफ्लुएंस हो गई और उनको इस्लाम कबूलने का कोई भी अफसोस नहीं है।

चाहत खन्ना का ब्रेनवाश

जब चाहत से सवाल किया गया कि क्या उनका ब्रेनवाश किया गया था तो उन्होंने जवाब में कहा कि पता नहीं क्या हुआ था। लेकिन कह सकते हैं और इसीलिए शुक्र है मेरी घर वापसी हो गई। मुझे मेरे भगवान को नहीं पूजने को कहा जा रहा था और शायद ये सही तरीका नहीं था। लेकिन अब मुझे पता चल गया है कि क्या सही है और क्या गलत है।

सिंगल मदर होने के कारण नहीं मिल रहा काम

चाहत खन्ना इस समय सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी की रही है और पुराने इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि सिंगल मदर होने के कारण उनको कोई भी काम नहीं दे रहा है। लोग उनको जज करते हैं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनको कबूल है और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे मशहूर शोज में देखा जा चुका है। साथ ही थैंक यू और यात्रीज जैसी फिल्मों में भी वह नजर आई है।

Read more about: chahatt khanna bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X