..................... Chahat Pandey with the followers of 1.2 million on instagram unable to get 23 thousad votes know who is Chahat Pandey - Hindi Filmibeat

खूबसूरत बहुत हो तुम लेकिन वोट पाने के काबिल नहीं हो, 1.2 मिलियन फॉलोअर्स वाली ये हसीना, वोट मिले कुल 2292

Chahat Pandey

Chahat Pandey Elections 2023: इंडस्ट्री में ऐसी तमाम हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद रौबदार राजनीति से बड़े बड़े नेताओं के छक्के छुड़ा दिए हैं। हालांकि कई बार हीरोइनों की फैन फॉलोइंग भी उन्हें चुनाव जीताने के लिए काफी नहीं रहती हैं। कुछ ऐसा ही इस बार मध्य प्रदेश चुनावों में देखने के लिए मिला है। यहां एक्ट्रेस चाहत पांडेय राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरी थी और लोगों ने उन्हें बुरी तरह नकारा है।

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार चाहत पांडेय चुनाव हार गई हैं। अब सोशल मीडिया पर चाहत पांडेय खूब वायरल हो रही हैं। चाहत को चुनाव में कुल 2292 वोट मिले लेकिन चाहत के इंस्टाग्राम पर 1.2M फॉलोवर्स हैं। लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव ठुमकों से नहीं जीते जाते हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "राजनीति में शकल नहीं अकल काम आती है।" इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "और हिलाओ कमर।"

एक और यूजर ने लिखा, "चाहत की चाहत दमोह में नहीं चली।" जहां तमाम लोग चाहत के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई यूजर्स उनके सपोर्ट में भी आ रहे हैं। उन्हें सपोर्ट करने वाले एक यूजर ने लिखा, "यही है सोशल मीडिया को सच्चाई, वैसे भी उनके फॉलोअर वहीं के वोटर भी हों ये जरूरी नहीं।" इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "क्योंकि 1.2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे इंडिया के हैं.. और वोटर्स दमोह के.."

चाहत पांडेय को खास तौर से टीवी सीरियल नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, तेनालीरामन, राधा कृष्णन, अलादीन, सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे पॉपुलर टीवी सोप में देखा गया है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। इसमें ये 'आंख मारे, लड़का आंख मारे' गाने पर डांस कर रही हैं और इसे काफी अच्छे व्यूज मिले थे। चाहत पांडेय के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और ये टीवी सिलेब्रिटी के तौर पर फेमस हैं।

Read more about: chahat pandey bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X