पाकिस्तानी सिंगर के ऊपर कुछ लड़कों ने फेंके अंडे, एक ने सिर पर फोड़ा और एक ने सीने पर, वीडियो हुआ वायरल

Chahat Fateh Ali Khan

Chahat Fateh Ali Khan egged video: सेल्फ-प्रोक्लेम्ड सिंगर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान अक्सर खबरों में रहते हैं। उनको हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के दौरे के दौरान एक अजीबोगरीब घटना का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

चाहत फतेह अली खान को एक पराठा शॉप के उद्घाटन के लिए बुलाया गया था, तभी कुछ लड़कों ने अचानक उनके सिर अंडे फोड़ दिए। यह घटना वीडियो में कैद हो गई, जिसमें चाहत को चौंकते हुए देखा जा सकता है। एक अंडा उनके सिर पर और दूसरा उनके सीने पर लगा। दोनों लड़के तुरंत मौके से भाग गए, जबकि चाहत ने पंजाबी और अंग्रेजी में गुस्सा जताया।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोग इस घटना की कड़ी निंदा करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'ये दिखाता है कि उन लड़कों की परवरिश कितनी गलत हुई है।' दूसरे ने कहा- 'ये शर्मनाक है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। अगर आपको वह पसंद नहीं भी हैं, फिर भी वह बड़े हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।' कई लोगों ने इस घटना को बेवकूफी और बचकानी हरकत कहा और इसे मनोरंजन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ गैर जरूरी उत्पीड़न बताया।

चाहत और अली हैदर का विवाद

इस घटना से पहले, चाहत पहले ही वेटरन सिंगर अली हैदर के टीवी इंटरव्यू में किए गए कमेंट्स के कारण चर्चा में थे। जब हैदर से पूछा गया कि क्या वह कभी 20 करोड़ रुपये में चाहत के साथ गाएंगे, तो उन्होंने हंसते हुए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी के भाग्य में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

चाहत ने इसके जवाब में अपनी ट्रेडमार्क कॉमिक टाइमिंग में कहा- "वो कराची छोड़कर अमेरिका में बस गए। ठीक है। लेकिन अगर उन्होंने 20 करोड़ रुपये की पेशकश के बावजूद मेरे साथ गाने से इंकार किया, तो भी कोई बात नहीं। मैं गरीब इंसान हूं, इतने पैसे की अफोर्ड नहीं कर सकता।" उन्होंने यह भी कहा कि वो भी जल्द ही अमेरिका जाने का इरादा रखते हैं।

Read more about: chahat fateh ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X