'बदो बदी' गाना डिलीट होने के बाद फूट-फूटकर रोए चाहत फतेह अली खान, अब कर रहे हैं अफसोस

Chahat Fateh Ali Khan cried bitterly after the song 'Bado Badi' was deleted: बदो बदी (Bado Badi) गाना आखिर किसने नहीं सुना है। हर कोई इस गाने का फैन हन गया है। जैसे ही चाहत फतेह अली खान ने इस गाने को अपलोड किया है सोशल मीडिया पर तो धूम ही मच गई है। हर रील पर बदो बदी ही बजता नजर आता था। वहीं चाहत फतेह अली खान की पॉपुलेरिटी भी ओवरनाइट बढ़ गई थी। अपने इस गाने की वजह से मशहूर हुए चाहत फतेह अली खान इसके बाद बैक टू बैक अपने गाने रिलीज करने लगे, लेकिन हाल ही में चाहत फतेह अली खान को एक बड़ा झटका लगा है।
यूट्यूब ने रिमूव किया बदो बदी गाना
यूट्यूब के इस नोटिफिकेशन को देख चाहत फतेह अली खान के होश उड़ गए हैं। जी हां, आखिर बात ही चौंकाने वाली है दरअसल यूट्यूब ने चाहत फतेह अली खान का गाना बदो बदी डिलीट कर दिया है। बता दें कि इस वीडियो पर 28 मिलियन व्यूज आए थे, लेकिन अब इसपर कॉपीराइट के चलते गाने को रिमूव कर दिया गया है। नूरजहां का कहना है कि उनके गाने को रिमिक्स करके पेश किया गया है।
इमोशनल हुए चाहत फतेह अली खान
वहीं हाल ही में चाहत फतेह अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां वह फूट फूटकर रोते नजर आ रहे है। वहीं उनके साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं जो उन्हें चुपा रहे हैं। बता दें कि चाहत फतेह अली खान गाना रिमूव होने के बाद काफी इमोशनल हो गए हैं।
क्रिकेटर थे चाहत फतेह अली खान
आपको बता दें कि चाहत फतेह अली खान सिंगर से पहले क्रिकेटर थे। काशिफ राण के नाम से पॉपुलर चाहत फतेह अली खान पहले फर्स्ट कैटेगिरी क्रिकेट में लाहौर के लिए खेलते थे। वह 12 सालों तक क्लब क्रिकेट के लिए खेलते रहे।


Click it and Unblock the Notifications