..................... सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी | Centre accepts Bihar Government's recommendation for CBI probe in Sushant Singh Rajput death case - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी CBI जांच- बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनाई चल रही है। जाहिर है इस केस पर यह एक बड़ा फैसला सामने आया है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput को मिलेगा इंसाफ; CBI enquiry को मिली मंजूरी | FilmiBeat

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है। बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी। बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, जिस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे। एसजी ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है।

Sushant Singh Rajput

बिहार पुलिस की जाँच को चुनौती देने वाली रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। जस्टिस ह्रषिकेश रॉय इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। रिया ने अपनी याचिका में बिहार में शुरू की गई जाँच को चुनौती देते हुए मुंबई में जाँच कराने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X