..................... सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच अंकिता लोखंडे रिएक्शन Center approved CBI probe in Sushant Singh Rajput case ankita lokhande reaction - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच , खुश हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- जिसका इंतजार था वो पल आ गया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इस बीच पूरे केस में कई तरह की जानकारी सामने आयी है। मुंबई पुलिस इस केस को नेपोटिज्म पर फोकस कर जांच कर रही है। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।

सुशांत की मौत सभी के लिए रहस्य बन कर रह गई है। इस केस में मामला यहां तक पहुंचा है कि केंद्र ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह जानकारी सामने आयी। इससे ये तय हो गया है कि इस केस की सीबीआई जांच की जाएगी।

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande

इस पर फैंस ने अपने रिएक्शन दिए। सीबीआई जांच की खुशी अंकिता लोखंडे ने भी जाहिर की। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जिस पल का हम सभी को इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने सोमवार को इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी।

कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र की तरफ से सॅालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।

View this post on Instagram

Gratitude 🙏🏻 #sushantsinghrajput

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X