सुशांत सिंह राजपूत केस CBI जांच, मौत की मिस्ट्री सुलझायेंगे पटना के सिंघम, सुपर कॅाप्स टीम तैयार !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश बिहार सरकार ने केंद्र को भेजी। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को इसकी सुनवाई हुई। जहां पर केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि उन्होंने सुशांत केस की जांच को सीबाआई को ट्रांसफर कर दी है। अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी।
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॅाय की पीठ ने केस को ट्रांसफर किए जाने की मांग पर सभी पक्षों यानी कि मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस को तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। एक सप्ताह बाद फिर से इस मामले की सुनवाई होगी। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि अभिनेता की मौत की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।

बता दें कि कोर्ट में सुनवाई से पहले एक खबर सामने आयी है कि बिहार पुलिस अपनी एक स्पेशल सुपर कॅाप से लकदक टीम को मुंबई भेजने वाली है। जिसमें डीआइजी रैंक के अफसर एक काबिल टीम के साथ सड़क मार्ग से मुंबई के लिए रिया से पूछताछ के साथ अहम सबूत लेने के लिए मुंबई जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications