सोनाक्षी सिन्हा के इन 'शब्दों' से हुई प्रॉब्लम..चल गई 'कैंची'
फिल्म के मेकर्स सेंसर बोर्ड पर गैरजरूरी एडिटिंग का आरोप लगा रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल सोनाक्षी की फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सोनाक्षी की फिल्म नूर से सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्द हटाने के लिए कहा है। वहीं इसे लेकर मीडिया में कई तरह की बातें भी चल रही हैं।
[बस एक बोल्ड फोटोशूट..विजय माल्या का कैलेंडर..मिल जाता था बॉलीवुड टिकट]
जहां एक तरफ फिल्म के मेकर्स सेंसर बोर्ड पर गैरजरूरी एडिटिंग का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड ने मेकर्स पर सेंसर बोर्ड के फैसले को मार्केटिंग टूल बनाने का आरोप लगाया है। सिर्फ नूर ही नहीं इससे पहले भी सेंसर बोर्ड की कैंची कई फिल्मों पर चली है और मेकर्स ने नाराजगी पहले भी जताई है।

बता दें कि हाल ही में रवीना टंडन की फिल्म मातृ के मेन सीन पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी। जिसके बाद रवीना मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं थीं। आगे जानें नूर पर किस तरह चली सेंसर बोर्ड की कैंची और क्या-क्या हटाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











