..................... Censor board removed Shiv Tandav from the film bharateeyans, then the producer Shankar naidu got angry - Hindi Filmibeat

'भारतीयंस' फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, तो निर्माता को आया गुस्सा, शिव तांडव को लेकर दिया बयान

film bharateeyans

Bharateeyans: इन दिनों गलवान घाटी पर बनी फिल्म 'भारतीयंस' लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव हटा दिया है, जो कि अब एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इसको लेकर फिल्म निर्माता डॉ. शंकर नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारिए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अपना बयान दिया है।

भारतीयंस को लेकर सेंसर बोर्ड का फैसला-

दरअसल सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म से शिव तांडव को हटाने के साथ 70 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। फिल्म के निर्माता सेंसर बोर्ड के इस रवैये से काफी दुखी हैं। मंगलवार को मुंबई में फिल्म मेकर्स ने प्रेस कांफ्रेंस कर सेंसर बोर्ड के रवयै पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

निर्माता डॉ. शंकर नायडू का बयान-

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्माता डॉ. शंकर नायडू ने बताया, 'हमारी इस फिल्म का किसी धर्म जाति से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह पूरी तरह से एक देश भक्ति फिल्म है। लेकिन हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला। फिल्म में सेंसर बोर्ड ने शिव तांडव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले सीन समेत 70 सीन पर कट्स लगा दिए हैं। प्रधानमंत्री किसी राजनीतिक पार्टी के नेता नहीं, बल्कि हमारे देश के हमारे प्रधानमंत्री हैं। इस फिल्म में उनके जो फुटेज दिखाए हैं, वह इंटरनेट पर मौजूद है, जिसे कोई भी यूज कर सकता है, इसने किसी को भी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है।'

निर्माता ने साधा कंगना रनौत पर निशान-

फिल्म से शिव तांडव हटाए जाने की बात पर निर्माता डॉ. शंकर नायडू ने कहा, 'शिव तांडव कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- झांसी की रानी' में भी दिखाया गया है, जब उस फिल्म में सेंसर बोर्ड शिव तांडव को बिना कट के पास कर सकता है, तो मेरी फिल्म से इसे क्यों हटाया गया? इस फिल्म को भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों को दिखाया गया जहां पर फिल्म को काफी सराहना मिली है।'

फिल्म भारतीयंत की रिलीज डेट-

फिल्म के निर्देशक दीना राज की 'भारतीयंस' निर्देशक के रूप में पहली फिल्म है। वह साउथ की कई हिट फिल्में लिख चुके हैं। फिल्म 'भारतीयंस' 14 जुलाई को तेलुगू और हिंदी में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में निरोज पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह पूरी तरह से देश भक्ति फिल्म है।

Read more about: film bharateeyans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X