नाजायज़ #Demand: शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब में 40 कट या फिल्म BAN!
शाहिद कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसान्ज्ह स्टारर उड़ता पंजाब मुसीबत में फंस चुकी है। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कंटेंट को सही ना बताते हुए पास करने से मना कर दिया है।
सेंसर बोर्ड की मानें तो फिल्म में काफी गालियां और कुछ जगह ड्रग्स का खुला इस्तेमाल भी है। ऐसे में वो फिल्म पास नहीं कर सकते। इसकी एवज में सेंसर बोर्ड ने एक बेतुकी सी शर्त रख दी है।
[बजरंगी भाईजान के ये सीन रिलीज़ से पहले हुए कट]
सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म तब तक रिलीज़ नहीं होगी जब तक उनके सुझाव नहीं माने जाते और उनका सुझाव है फिल्म में 40 कट!
अब ऐसे में फिल्म में क्या बचेगा ये तो आप खुद ही सोचिए। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप फिल्म को रिलीज़ करवाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। उड़ता पंजाब को 17 जून को रिलीज़ होना है लेकिन फिलहाल के लिए तो ये बैन हो चुकी है।
[सेंसर बोर्ड ऐसा होता तो 'SPERM' बोलना भी...गंदी बात!]
बॉलीवुड के कई दिग्गजों का मानना है कि जब किसी भी फिल्म को चार तरह के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं तो उसके बाद कट करने का क्या मतलब है।
जानिए कुछ बेहतरीन फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड के कारनामे -


Click it and Unblock the Notifications