शिवकार्तिकेयन और नयनतारा की फिल्म वेलाइकरण को मिली सेंसर बोर्ड की तारीफें
सेंसर बोल्ड के हर फिल्म को तारीफें नहीं मिलती हैं। वहीं हाल ही में शिवकार्तिकेयन और नयनतारा स्टारर फिल्म वेलाइकरण को सेंसर बोर्ड के अधिकारियों की तारीफें मिली हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड के अधिकारी फिल्म के कंटेंट से इतने इंप्रेस्ड हुए कि उन्होंने खड़े होकर तालिया बजाईं साथ ही फिल्म को 'U' सर्टिफिकेट दिया।
CBFC ने भी फिल्म को बिना किसी कट के पास किया था। वहीं कोई भी फिल्म इतनी आसानी से सेंसर बोर्ड के द्वारा पास नहीं की जाती, ऐसे में ये वेलाइकरण के लिए किसी एचीवमेंट से कम नहीं है।

वेलाइकरण में काफी गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। वहीं फिल्म मेकर्स भी इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि इस मुद्दे से ऑडिएंस भी बखूबी जुड़ पाएगी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से विज्ञापन इस देश के आम आदमी की जिंदगी पर बुरा असर डाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवकार्तिकेयन ने भी हाल ही में घोषणा की है कि अब किसी भी विज्ञापन में काम नहीं करेंगे।
आने वाली फिल्म वेलाइकरण में शिवकार्तिकेयन, नयनतारा, स्नेहा, प्रकाश राज, आरजे बालाजी, सतीश, रोहिनी और कई और बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। ये फिल्म आरडी राजा के 24 AM द्वारा प्रोड्यूज की जा रही है। वेलाइकरण 22 दिसंबर 2017 को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications