Don't Worry.. परिवार के साथ जाकर देंखे 'हेट- स्टोरी 3'.. क्योंकि....
[बॉलीवुड न्यूज] 'हेट स्टोरी 3' 4 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन हर फिल्म की तरह इसे भी सेंसर बोर्ड से गुजरना पड़ा। और जब हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्म सेंसर बोर्ड से गुजरती तो क्या होता है.. यह तो हम सभी जानते हैं! आखिर अब सेंसर बोर्ड भी वह पुरानी वाली बोर्ड कहां रही।
बता दें, सेंसर बोर्ड ने फिल्म हेट स्टोरी 3 से संस्कृत शब्द 'संभोग' को भी हटाने का निर्देश दिया है। फिल्म के ट्रेलर में भी हमने यह डॉयलोग देखा है, जहां करण शरमन जोशी से कहते हैं- 'जान जाए..पर संभोग होने न पाए'। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर और गानों में आपने जितने बोल्ड सीन देखें हैं, फिल्म में आपको शायद ही उतना कुछ मिल पाए।
PICS: बॉलीवुड के 10 सबसे HOT गाने..
विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी हेट स्टोरी 3 अपने पहले पोस्टर से ही सूर्खियों में हैं। फिल्म में डेजी शाह, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी मुख्य किरदारों में हैं। जिन्हें हमने ट्रेलर में कुछ ज्यादा ही बोल्ड सीन देते हुए देखा है।
बहरहाल, सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी इस फिल्म में काफी कैंची चल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस तरह फिल्मों में डॉयलोग्स भी काफी बोल्ड होते हैं लेकिन इस बार सेंसर बोर्ड ने उसपर भी कड़ी निगरानी रखी है।
बहरहाल, यहां देखिए फिल्म हेट स्टोरी की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



