..................... Censor board has no problem with Rockstar | रॉकस्टार पर सेंसर बोर्ड ने दिखाई नरमी दे ही दी क्लीनचिट - Hindi Filmibeat

रॉकस्टार पर सेंसर बोर्ड ने दिखाई नरमी दे ही दी क्लीनचिट

Rockstar
इम्तियाज अली की फिल्म रॉक स्टार को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कांट छांट के क्लीन चिट दे दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने काम किया है। इस फिल्म के कुछ सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने अपनी आपत्ती जताई थी।

रणबीर के उपर इस फिल्म का एक गाना फिल्माया गया है साडा हक एत्थे रख... इस गाने में एक सीन पर तिब्बती और सेंसर बोर्ड दोनों आमने सामने आ गये थे। इस गाने में एक फ्लेग पर फ्री तिब्बत लिखा हुआ था। इस पर सेंसर ने अपना रूख कड़ा किया और इम्तियाज को कहा कि इस फिल्म में से उस दृश्य को हटाना होगा।

लेकिन फिर तिब्बतियों के आंदोलन के चलते सेंसर बोर्ड नर्म हुआ और उन्होंने इस सीन को हल्का ब्लर करके पास कर दिया। इस तरह से इस फिल्म का कोई भी हिस्सा नहीं हटाया गया है। रणबीर की यह फिल्म 11 नवंबर को पर्दे पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X