टीवी पर नहीं दिखेंगे 'नॉक आउट' के ट्रेलर

देखें : 'नॉक आउट'की तस्वीरें
सेंसर बोर्ड ने अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय मुद्रा को अपमानजनक संदर्भ में प्रस्तुत किया है। आपत्ति वाले हिस्से को हटाने के बजाय फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर को समीक्षा समिति के पास भेजा है। इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "एक हजार रुपये के नोट पर इस टिप्पणी को अपमानजनक क्यों माना जा रहा है? हमारा कहना है कि राजनेता आम आदमी का विश्वास तोड़कर पैसा बना रहे हैं। क्या यह सच नहीं है? 'आशाएं' में हमने देखा कि जान अब्राहम लगातार पैसा फेंकते हैं और नोटों के बंडलों को ठोकर मारते हैं, तब सेंसर बोर्ड ने आपत्ति क्यों नहीं जताई?"
फिल्म के निर्माता सोहेल मखलई ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "यह सही है कि हजार रुपये के नोट के संदर्भ पर आपत्ति जताई गई है। अब हम इस ट्रेलर को समीक्षा समिति में ले जा रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











