Pathaan पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका पादुकोण की बिकीनी और इन डायलॉग्स समेत कुल 10 से ज्यादा कट

censor-board-asks-10-cuts-in-pathaan-deepika-padukone-side-pose-close-up-shots-of-buttocks-dialogues

Censor Board asks 10 cuts in Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी है। और बता दें, फिल्म में 'बेशरम रंग' गाने सहित कई बदलावों का सुझाव दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में डायलॉग्स और कई शॉट्स समेत 10 से ज्यादा कट की मांग की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'रॉ' शब्द की जगह 'हमारे', 'लंगड़े लुल्ले' की जगह 'टूटे फूटे', 'पीएम' की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री' और 13 जगहों पर 'पीएमओ' शब्द को हटा दिया गया है। 'अशोक चक्र' को 'वीर पुरस्कार' में बदल दिया गया है, और 'पूर्व-केजीबी' को 'पूर्व-एसबीयू', 'श्रीमती भारतमाता' को 'हमारी भारतमाता' से बदल दिया गया।

इसके अलावा स्कॉच शब्द को 'ड्रिंक' से बदला गया है, जबकि 'ब्लैक प्रिज़न, रूस' को 'ब्लैक प्रिज़न' से बदल दिया गया है। 'बेशरम रंग' गाने में दीपिका के buttocks के क्लोज अप शॉट्स, स्विमसूट में साइड पोज़ (आंशिक नग्नता) शॉट्स और गाने के बोल 'बहुत तंग किया के दौरान सेंसुअल डांस के सीन्स को सेंसर कर दिया गया है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दीपिका पादुकोण की विवादित भगवा बिकिनी को सेंसर किया गया है या नहीं।

तमाम बदलावों के बाद पठान को यूए (U/A) सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। 2 घंटे 26 मिनट लंबी इस फिल्म को 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उससे पहले 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर आने वाला है।

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि सलमान खान का एक्सटेंडेड कैमियो भी दिखने वाला है, जहां वो अपने चर्चित टाइगर के किरदार में नजर आएंगे।

साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के चार सालों के बाद शाहरुख खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X