प्रभास की फिल्म साहो के सेट पर सेलफोन हुआ बैन..जानिए DETAILS
प्रभास साहो की शूटिंग में लगातार लगे हुए हैं और पिछले काफी समय से हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन फिलहाल प्रभास साहो की शूटिंग के लिए और भी कमर कस चुके हैं क्योंकि उन्हें साहो का 20 मिनट लंबा एक्शन सीन शूट करना है।
लेकिन इन सब के बीच खबरें ऐसी भी आ रही है कि साहो की शूटिंग भी बिल्कुल उसी अंदाज में जैसे बाहुबली की हुई थी। मतलब पूरी तैयारी के साथ कि एक भी तस्वीर बाहर ना आ पाए। इसलिए साहो के सेट पर शूटिंग के दौरान फोन को बैन कर दिया गया है ताकि कोई भी जानकारी ना लीक हो पाए। आपको बता दें कि बाहुबली के समय भी कुछ ऐसा ही किया गया था ताकि ये लीक ना हो पाए कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

शूटिंग के दौरान सभी लोगों को ये सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो फिल्म के सेट पर मोबाइल को दूर ही रखें। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल जल्द ही दुबई में शुरू होने वाला है।वो एक्शन सीन भी भारत में नहीं बल्कि दुबई के बुर्ज खलीफ़ा सहित कई और जगहों पर फिल्माया जाएगा।
पूरे 20 मिनट लंबे इस एक्शन सीक्वेंस की तैयारियों में प्रभास पिछले काफी समय से लगे हुए हैं। वो इसके लिए रोज वर्कआउट कर रहे हैं ताकि वो सीन को परफेक्ट अंदाज में शूट कर सकेंप्रभास के इस एक्शन सीन को कोरियोग्राफ मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेन्स कर रहे हैं। वो पहले प्रभास को इस एक्शन सीन के लिए अच्छे से तैयार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications